सामान्य जागरूकता से तात्पर्य यह कि वर्तमान समय में होने वाली घटनाओ की महतवपूर्ण तथ्यों का ज्ञान कहने का तात्पर्य यह है की इस विषय की तेयारी के लिए वर्तमान में हो रही  राजनीतिक, सामाजिक, खेल सम्बंधित, फिल्म जगत, नई तकनीक, वर्तमान फाइनेंस आदि के बारे में जानकारी होना जरुरी है। 

इस विषय की तैयारी के लिए निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे -
1. रोजाना 1/2 घंटा अंग्रेजी समाचार तथा 1/2 घंटा हिंदी समाचार सुने, ध्यान रहे समाचार का चुनाव ऐसा हो की उस 1/2 घंटे में ही सभी चीजो के बारे में सुनने को मिले अर्थात राजनीति, सामाजिक, फिल्म आदि सभी की जानकारी मिले। अंग्रेजी समाचार सुनने से लाभ यह होगा की आपकी अंग्रेजी भाषा में पकड़ मजबूत होगी जो की आपको Interview के समय काम आयेगी साथ ही समाचार सुनने से जानकारी भी मिलेगी। आप चाहे तो समाचार सुनने के दोरान एक copy and pen रखे,  जैसे ही आपको कुछ ऐसा सुनने को मिले जो की बहुत ही महत्वपूर्ण हो तो आप उसे लिख ले इससे एक वक्त आपके पास सामान्य जागरूकता की एक किताब तैयार हो जाएगी।

2. नियमित रूप से रोजाना 1 घंटा अख़बार पढ़े हिंदी और अगर सम्भव हो तो अंग्रेजी भी और अगर आप चाहे तो इस दोरान भी महत्वपूर्ण तथ्यों को लिखते चले  

3. मासिक पत्रिका 'सामान्य ज्ञान दर्पण' का अध्यन करे आप इसे अपने नजदीकी पुस्तक भवन से खरीद सकते है  

4. अपनी पसंद का कोई भी पुस्तक जो आपको वर्तमान की सम्पूर्ण घटनाओ से अवगत करवाता है उस पुस्तक का उपयोग आप कर सकते है।  


 
Top